• Thu. Mar 5th, 2026

नवादा में रेलवे के खिलाफ अभ्यर्थियों दिया धरना

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 28, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

नवादा -: नवादा में रेलवे अभ्यर्थियों ने रेल मंत्रालय से नाखुश होकर शनिवार की सुबह उग्र हो आंदोलन शुरू कर दिया। सैकड़ो की संख्या में रहे अभ्यर्थियों ने एकत्रित होकर नवादा रेलवे स्टेशन पर जाकर अपनी मांगों के समर्थन को लेकर प्रदर्शन करना चाह रहे थे तभी सूचना के बाद नवादा पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर अभ्यर्थियों को समझा बूझकर शांत कराया। उसके बाद अभ्यर्थियों ने सीधा प्रजातंत्र चौक पर आकर अपनी मांगों को रखा। रेलवे के अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि रेलवे में लगभग 6 वर्षों से कोई बहाली नहीं किया जा रहा है, वर्ष 2019 से रेलवे में बहाली को लेकर महज खाना पूर्ति किया जा रहा है, लाखों अभ्यर्थी इस इंतजार में है कि बड़े पैमाने पर वैकेंसी निकलेगी लेकिन रेलवे द्वारा मात्र 50596 सीटों की ही बहाली का वैकेंसी निकाली गई है जो ऊंट के मुंह में जीरा के फोरन की तरह है। जिला प्रशासन के समझाने के बाद सभी आंदोलनकारी अभ्यर्थी शहर का पैदल मार्च करते हुए नवादा समाहरणालय के समीप प्रजातंत्र चौक पर धरने पर बैठ गए और अपनी मांगों को लेकर नारा लगाते हुए अपनी-अपनी बातों को शांतिपूर्ण तरीके से रखा। अभ्यर्थी दीपक कुमार ने कहा कि अभिलंब बहाली नहीं निकल जाती है तो हम लोग पूरे बिहार में उग्र प्रदर्शन करने को बाद हो जाएंगे। मौके पर नवादा सदर एसडीओ अखिलेश कुमार डीएसपी अजय प्रसाद तथा नगर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह सहित कई अधिकारी पहुंचे। जहां अभ्यर्थियों को समझा बूझकर धारणा को शांत करने में जुटे रहे इस दौरान अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लिखित पत्र वहां मौजूद पदाधिकारी को सौप बता दे की प्रथम प्रदर्शन कार्यों को नवादा स्टेशन पहुंचने से पूर्व इंदिरा चौक से ही वापस कर लिया गया जिससे रेलवे को कोई क्षति नहीं हुई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *