• Thu. Feb 19th, 2026

नवादा में पेड़ से झूलता मिला 25 वर्षीय युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 22, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

नवादा -: नवादा में एक युवक का शव पेड़ से फांसी का फंदा लगा झूलता हुआ हिसुआ पुलिस ने बरामद किया है। जिसके बाद पुलिस शव क़ो कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद परिवारजनों में कोहराम मच गया। वहीं इलाके के घटना की सूचना के बाद सनसनी फैल गया। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। यह घटना जिले के हिसुआ थानान्तर्गत पचाढा पंचायत अंतर्गत शिवनारायण बिगहा के बेलदारी टोली ग्राम की है, जहां घुरिहार व बलुआ बघार के आहर के समीप शीशम के एक पेड़ से 25 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने बरामद किया किया है। मृतक का शव सफेद रंग के कपड़े से फांसी का फंदा बनाकर लटका हुआ था। मृतक यह हत्या है यह आत्महत्या पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। इस शव क़ो देखकर स्थानीय लोग तरह -तरह के चर्चाएं कर रह रहे हैं। कोई इसे हत्या कर पेड़ से टांग देने की बात कर रहे हैं, तो कोई आत्महत्या की बात कह रहे हैं। कोई पारिवारिक कलह से आत्महत्या तो कोई प्यार-मोहब्बत की बात कर आत्महत्या करने की बात कर रहे हैं। कुल मिलाकर मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतक के पिता नंदकिशोर चौहान ने बताता कि मृतक छोटू कुमार मेरा बेटा है। दो दिन पूर्व बाहर से गांव आया था। शाम क़ो घर में हीं था, लेकिन रात क़ो कैसे बाहर गया पता नहीं चला। रात्रि में काफी खोजबीन किया लेकिन पता नहीं चला और सुबह में फांसी से लटका शव होने का पता चला। हिसुआ थाना अपर थानाध्यक्ष हिमांशु पप्पू ने बताया कि गांव वालों द्वारा फोन से सूचना मिली थी कि घुरिहर व बलुआ बघार के आहर के समीप एक शीशम के पेड़ से युवक का शव फांसी के फंदे से पड़ा है।सूचना के बाद हिसुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव क़ो कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा है। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है, प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या लग रहा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं परिजनों के आवेदन के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। बहरहाल कानूनी प्रक्रिया पूरी किया जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *