
अंतर्कथा प्रतिनिधि

नवादा -: नगर थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी में भीषण आग लग गई, जिसमे सात दुकानें जलकर राख हो गई। दुकानों से उठती आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल की पांच गाडि़यां आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

*सात दुकानें जलकर हुई राख*
भीषण आग की चपेट में आने से सात दुकानें जलकर राख हो गई। दुकानदारों का कहना है कि आग कैसे लगी पता नहीं चल सका है। हमलोग रोज की तरह रात्रि आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात करीब 1:00 बजे जानकारी मिली की सब्जी मंडी में भीषण आग लग गई है और कई दुकानें आग की चपेट में आ गई है जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचा तो देखा कि करीब सात दुकाने जलकर राख हो गई। जिसमे तीन किराना दुकान, दो कपड़े की दुकान, एक अंडा की दुकान और मिट्टी के बर्तन की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक छानबीन में यह बात सामने आयी है कि संभवतः शार्ट सर्किट की वजह से किसी दुकान में आग लगी और देखते ही देखते इस आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
*अग्निशमन दल समय पर नहीं पहुंचती तो हो सकती थी बड़ी घटना*
स्थानीय लोगों ने बताया कि सब्जी मंडी की दुकानों में आग लगने के बाद आग की लपटें आसपास के घरों तक पहुंचने लगी थी, इसी बीच दमकलकर्मियों ने आकर आसपास के घरों तक आग बढ़ने से रोका। लोगों का कहना है कि यदि दमकलकर्मी 20-25 मिनट और देरी से आते, तो पूरा सब्जी मंडी आग की चपेट में आ जाता।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
