
*धनबाद -वासेपुर का गैंगस्टर फहीम खान के आने पर SSP ने रचा एक ऐसा ऐसा चक्रव्यूह, जिससे प्रिंस की धमकी की हो गई हवा*

धनबाद। अपनी पुत्र और पुत्री के शादी समारोह में वासेपुर का कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान के 10 मई को शामिल होने आने के पहले हत्याकांड का भगोड़ा फहीम का भांजा प्रिंस खान द्वारा विडिओ वायरल कर धमकी दिए जाने की बात को धनबाद पुलिस ने हवा में उड़ाते हुए प्रिंस को चेतावनी दे डाली है।

पुलिस का संदेश साफ़ है की उसके रहते एक परिंदा भी सुरक्षा को भेद नहीं सकता। एसएसपी संजीव कुमार ने एक ऐसी हीं चक्रव्यूह की रचना किया की सुरक्षा में एक परिंदा भी पर नहीं मार पाया। एसएसपी की लोकल गुप्तचर और स्पेशल टीम बनाने की योजना कारगार साबित हुई। धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान की धमकी हो हवा में उड़ा डाला।

एक एक लोगों पर थी टीम की निगरानी
एसएसपी की बनाई हुई स्पेशल टीम इस कदर मुस्तैद थी की वासेपुर, बैंकमोड़, भूली और स्टेशन पर विशेष निगरानी रखते हुए हर एक लोगों पर नजर बनाए हुए थी। एसएसपी द्वारा एक दर्जन बनाए गए लोकल इंटेलिजेंस और स्पेशल टीम ने सुरक्षा घेरे को इस कदर घेरे रखा की अंजान फहीम तक नहीं पहुंच सकता।
पुलिस के कार्यों की हो रही तारीफ
धनबाद में अपराधियों द्वारा जिस कदर धमकी और हत्या को लेकर स्थिति उत्पन्न हुई थी, ऐसे में फहीम खान को सुरक्षित लाना और ले जाना धनबाद पुलिस के लिए चुनौती था। लेकिन एसएसपी के सूझ बुझ ने जिस तरह दबाव में होकर भी रंगदारी देने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर फहीम खान पर आंच नहीं आने दी। इसे लेकर लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास जगा है और लोग एसएसपी और धनबाद पुलिस की प्रशंसा भी कर रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
