• Thu. Feb 26th, 2026

धनबाद में आजसू छात्र संघटन को मजबूत करने के लिए 17 जून को सुदेश महतो आएंगे धनबाद

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 10, 2023

 

धनबाद. 17 जून को आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो धनबाद आएंगे. उनके आगमन को लेकर शुक्रवार को आजसू छात्र संघ की बैठक धनबाद परिसदन भवन में हुई.

बीबीएमकेयू प्रभारी हीरालाल महतो ने अध्यक्षता की. हीरालाल ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष के समक्ष बड़ी संख्या में छात्र व युवा संगठन की सदस्यता लेंगे. इसके बाद जल्द नये सिरे से आजसू छात्र संघ के जिला इकाई का गठन किया जायेगा.

इसको ध्यान में रखते हुए संगठन की जिला कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है. इस बैठक में बीबीएमकेयू में यूजी सेमेस्टर वन में बड़ी संख्या में फेल हुए छात्रों पर चर्चा की गयी. बैठक में आजसू के विश्वविद्यालय अध्यक्ष विशाल महतो, दिनेश दास, विकास कुमार, करण कुमार, अनुराग वर्मा, स्वाति कुमारी, विवेक महतो, प्रेम पांडेय, गौतम महतो, नीलेश ओझा, बिट्टू महतो, कीर्ति गोप, बबलू महतो, विक्की कुमार, अभिषेक प्रसाद, सचिन दास, मंटू ठाकुर, संजय दास आदि आजसू के पदाधिकारी उपस्थित थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *