• Thu. Mar 5th, 2026

धनबाद : मधुबन कोलवाशरी में अवैध खनन के दौरान मे चाल धंसने से एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 1, 2022

*धनबाद : मधुबन कोलवाशरी में अवैध खनन के दौरान मे चाल धंसने से एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल*

*बीसीसीएल प्रबंधन और पुलिस ने घटना से किया इनकार, नहीं शुरू किया गया रेस्क्यू।*

जिले के बाघमारा स्थित बीसीसीएल एरिया नंबर 2 की मधुबन कोलवाशरी में 1 जून को अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई. वहीं एक अन्‍य मजदूर घायल है. घटना के बाद साथ काम कर रहे मजदूर मृतक और घायल को लेकर भाग निकले. हालांकि बीसीसीएल प्रबंधन और स्‍थानीय पुलिस ने ऐसी किसी घटना से इनकार कि‍या है. घटना के घंटों बाद भी बीसीसीएल की ओर से रेस्क्यू शुरू नहीं किया गया है. बाघमारा पुलिस जांच में जुट गई है.

ज्ञात हो कि मधुबन कोलवाशरी का कोयला सबसे बेहतर गुणवत्ता वाला है. इसकी कीमत आम कोयले से चार गुना अधिक है. तस्‍कर वाशरी से हजारों टन कोयले की चोरी कर चुके हैं. लेकिन चोरी रोकने के लिए बीसीसीएल की ओर से सार्थक कार्रवाई कभी भी नही की गई. कुछ अधिकारि‍यों की मिलीभगत से यह गोरखधंधा बदस्‍तूर जारी है.
लगातार हो रहे हादसों से बीसीसीएल ने नहीं ली सबक
धनबाद में कोयले का अवैध कारोबार चरम पर है. अवैध खदानों में लगातार हो रहे हादसों के बावजूद बीसीसीएल प्रबंधन, जिला प्रशासन, पुलिस और मजदूरों ने अब तक कोई सबक नहीं ली है. अवैध कोयले का कारोबार रोकने के लिए जिम्‍मेदारों नके द्वारा कभी कोई कार्रवाई नहीं की.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *