• Wed. Feb 18th, 2026

धनबाद बोकारो मुख्य मार्ग पर अवैध ढंग से बनाये गये जर्किंग में गंभीर रूप से घायल हुई महिला ने वरीय पुलिस अधीक्षक से की कार्रवाई की मांग

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 14, 2024

 

वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय धनबाद को अभिषेक कुमार ने आवेदन देकर की कार्रवाई की मांग यह मामला 7 मई की रात की है अभिषेक ने अपने पत्र में कहा है कि गलत ढंग से धनबाद बोकारो मुख्य मार्ग पर SNR SI V.SA. JV आउटसोर्सिग कम्पनी के द्वारा बनाये गये जर्किंग के कारण दुर्घटना में मेरी माँ का गंभीर रूप से घायल होकर जीवन मौत के बीच जुझने एवं गलत जर्किंग बनाने के दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है । अभिषेक ने आगे पत्र में लिखा है कि रात्रि के लगभग 8.30 बजे मेरी माँ दिव्या कुमारी धनबाद से अपने घर टेम्पू से लौट रही थी । रास्ते में धनबाद बोकारो मुख्य मार्ग में पुटकी थाना क्षेत्रान्तर्गत करकेन्द टी ० ओ ० पी ० के समीप SNR . S1 V.S.A. JV आउटसोर्सिग कम्पनी के द्वारा गलत ढंग से एक बड़ा सा बनाये गये जर्किन पर मेरी माँ जिस टेम्पू में बैठी थी , उक्त टेम्पू जर्किन के कारण पलट गया जिसमे मेरी माँ दिव्या कुमारी को सर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में काफी गंभीर चोट आई । स्थानीय लोगों के द्वारा तत्काल मेरी माँ को करकेन्द्र स्वास्थ्य केन्द्र मे ले गये । जहां से मेरी माँ को एस ० एन ० एम ० सी ० एच ० धनबाद में रेफर कर दिया गया । उक्त एस ० एन ० एम ० सी ० एच ० , धनबाद से पुन मेरी माँ का गंभीर कंडिशन को देखकर असर्फी अस्पताल , धनबाद में रेफर कर दिया गया । जहाँ पर मेरी माँ आई ० सी ० यू ० में भर्ती है तथा अपने जीवन मौत के बीच झुल रही है । महोदय , मेरा दावा है कि धनबाद बोकारो मुख्य मार्ग में पुटकी थाना अन्तर्गत करकेन्द टी ० ओ ० पी ० के समीप SN.R SIVSA JV आउटसोर्सिग कम्पनी के द्वारा अपना ओ ० बी ० ढोने के लिए गलत ढंग से बनाये गये जर्किन के कारण मेरी माँ दुर्घटनाग्रस्त हुई है तथा वर्तमान में जीवन एवं मौत के बीच झुल रही है । चुकि मैं अकेला व्यक्ति हूँ तथा अपनी माँ के इलाज एवं देखभाल करने में व्यस्त रहने के कारण उक्त घटना की लिखित सूचना तत्काल श्रीमान् को नहीं दे सका । इसलिए अब दे रहा हूँ । अतः श्रीमान् से निवेदन है कि उपरोक्त वर्णित तथ्यों के आलोक में अविलम्ब उक्त SN.R SIVSA JV आउटसोर्सिग कम्पनी के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने मांग की है। जब इस मामले की सूचना ग्रामीण एकता मंच के अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह को दी गई तो उन्हें तत्काल इसकी सूचना थाना प्रभारी पुटकी को दी और रात में ही इस जरकिन को हटा दिया गया जरकिन हटाते हुए सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल हुआ


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *