• Fri. Feb 27th, 2026

धनबाद नगर निगम ने 8 लेन सड़क से हटाया अतिक्रमण

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 13, 2023

 

*धनबाद :* नगर निगम की टीम ने सोमवार जून 12 को 8 लेन सड़क पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. असर्फी अस्पताल से बिनोद बिहारी चौक तक बुलडोजर से दर्जनों अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया.
टीम को असर्फी अस्पताल के सामने सबसे ज्यादा मशक्कत करनी पड़ी. सड़क के दो लेन पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों का कब्जा था. टीम की कार्रवाई देख कुछ लोगों ने तो अपने वाहन साइड कर लिये, लेकिन कई लोग नहीं पहुंचे. टीम ने खुद दो पहिया वाहनों को सड़क से हटवाया. अस्पताल का जेनरेटर भी सड़क किनारे बने नाले से हटाया गया.
अस्पताल की चाय-नाश्ता की दुकान को भी तोड़ा गया. इसके अलावा अस्पताल की बगल में बहुमंजिली इमारत की सीढ़ियों को भी तोड़ा गया. उसके आगे खुदाई कर 10 फीट लंबे नाले का आकार दिया गया. इस दौरान टीम के लोगों को अस्पताल के कर्मियों के विरोध का सामना भी करना पड़ा.
टीम का नेतृत्व कर्ता अपर नगर आयुक्त महेश्वर कुमार महतो ने बताया कि दर्जनों लोगों ने नाले का अतिक्रमण कर दुकान का निर्माण कर लिया था. जहां तक नाला है, वहां से अतिक्रमण हटाया गया है. अस्पताल के सामने से भी अतिक्रमण हटाया गया है. ढाबा, रेस्टोरेंट, टाइल्स मार्बल की दुकान आदि से अवैध निर्माण को हटा दिया गया. दुबारा निर्माण करने पर जुर्माना के साथ निगम एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी. अभियान आगे भी जारी रहेगा. अभियान में नगर प्रबंधक सब्बीर आलम, रणधीर वर्मा, कुणाल सिंह, अभियंता अभिमन्यु सिंह, दीपक पंडित, सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल कुमार, अर्जुन राम सहित होम गार्ड के जवान और 50 से अधिक निगम कर्मी शामिल थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *