
*धनबाद :* शुक्रवार को धनबाद नगर निगम ने शहर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान। एक दर्जन से भी अधिक अवैध फल का ठेला और अवैध रूप से बिछाई गई चौकी और रोड पर होटल चला रहे दुकानदारों को आज सुबह अभियान चला कर हटाया गया। धनबाद नगर निगम की टीम की शुक्रवार के कार्यवाही से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इस दौरान रणधीर वर्मा चौक से आइएसएम गेट तक अभियान चलाया गया। एक दर्जन से अधिक अस्थायी दुकानों को जब्त किया गया। नगर निगम के अधिकारी ने बताया पूरे शहर में अवैध रूप से अतिक्रमण किए स्थानों को अतिक्रमणकारियों से मुक्त किया जाएगा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
