• Thu. Mar 19th, 2026

धनबाद – झरिया,जीनागोरा ओबी डंप में कोयला चुनने के दौरान मलबे में दबने से दो महिला हुई गंभीर रूप से घायल*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 12, 2022

*धनबाद – झरिया,जीनागोरा ओबी डंप में कोयला चुनने के दौरान मलबे में दबने से दो महिला हुई गंभीर रूप से घायल*

*झरिया (धनबाद) :* अलकडीहा ओपी क्षेत्र के जीनागोरा आउटसोर्सिंग परियोजना के पास बुधवार को कोयला चुनने के दौरान दो महिला हुई गंभीर रूप से घायल। दोंनो घायल महिलाओं को सिंदरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया । जबकि दूसरे महिला का पैर पूरी तरह से कुचल जाने के चलते ज्यादा खून का रिसाव होने से उसकी स्थिति गंभीर बनी हुइ है़ । मामले को लेकर अलकडीहा पुलिस ने अनभिज्ञता जाहिर किया है़ । बताते है़ की सिंदरी, बलियापुर एवं अलकडीहा ओपी क्षेत्र के मुहल्लों से दर्जनों की संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे पेट की भूख मिटाने को जीनागोरा परियोजना क्षेत्र के ओबी डंप से कोयला चुनकर उसे बेचकर घर की चूल्हा जलाने का कार्य करते हैं । आज भी लोग ओबी मिश्रित कोयला को ओबी डंप में खनन करने के दौरान ओबी सहित मलबे के गिरने से उसके चपेट में आकर दबने से दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गइ । दबने कि घटना देख कोयला चुनने में लगे लोगों में अफरा तफरी मच गयी । आनन फानन में मलबे में दबी महिलाओं को उनके साथ कोयला चुनने आए लोगों ने दोनों को तुरंत
घटनास्थल से मलबे से निकालकर स्कूटी से सिंदरी की ओर ले जाकर एक निजी अस्पताल में दोनों का इलाज गुपचुप तरीके से किया जा रहा है। दुसरी जख्मी महिला का दोंनो पैर बुरी तरह घायल बताया जा रहा है ।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। बताते हैं कि सिंदरी क्षेत्र से दर्जनों की संख्या में कोयला चुनने के लिए पुरुष और महिलाएं सुबह में रोज की तरह डंप के पास पहुंची थी। इसी दौरान पत्थरों के खिसकने से दो महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *