• Wed. Apr 1st, 2026

धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या,पुलिस छावनी में तब्दील हुई जेल,जांच जुटी है आला अधिकारी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 3, 2023

धनबाद।झारखण्ड के धनबाद जिले के मंडल कारा में गैंगस्टर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी है।जानकारी के अनुसार,अमन सिंह को दो से तीन गोली मारी गई है जिससे अमन सिंह की मौत हो गई है।

crescent ad

घटना के बाद धनबाद मंडल कारा में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।पूरे मंडल कारा में इमर्जेंसी बेल बजने लगी,सूचना मिलते ही डीसी वरुण रंजन और एसएसपी संजीव कुमार मंडल कारा पहुंचे हैं।उनके साथ एसडीएम उदय रजक, सीटी एसपी, डीएसपी समेत दर्जनों अधिकारी पहुंचे हुए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।पूरे जेल को पुलिस छावनी बना दिया गया है सैकड़ों पुलिस जवानों को जेल में तैनात किया गया है।

बताया जा रहा है कि धनबाद जेल में गोली लगने के बाद आनन-फानन में अमन सिंह को एसएनएमएमएच में लाया गया। अस्पताल को भी पूरी तरीके से छावनी में बदला गया है, वहां किसी को जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।वहीं जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी धनबाद मंडल कारा में कैंप किए हुए हैं. वे पूरे जेल की छानबीन कर रहे हैं और पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर जेल में पिस्टल कैसे आया।मिली जानकारी के अनुसार, जेल के अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही साथ बाकी कैदियों से भी पूछताछ की जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *