
*धनबाद : ग्रामीणों ने कहा-अवैध उत्खनन मधुबन में नहीं, केशरगढ़ में बीसीसीएल अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है,*

अवैध कारोबार चलाने का आरोप
बाघमारा के मधुबन पंचायत के जनप्रतिनिधि डेगलाल महतो ने बीसीसीएल एरिया 01 प्रबंधन पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया है. बीसीसीएल एरिया 01 के एकत्रित मुराईडीह फुलरीटांड़ कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी ने विगत दिनों पत्र भेजकर मधुबन पंचायत क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और कोल डिपो संचालित करने पर रोक लगाने की बात कही थी. पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने प्रेस वार्ता के माध्यम से कहा है कि मधुबन पंचायत में अवैध कारोबार नहीं हो रहे हैं. बीसीसीएल प्रबंधन की नाक के नीचे केशरगढ़ पंचायत में कईयों अवैध कोल माइंस चलाए जा रहे हैं. उससे आस पास के गांवों में अनहोनी की सदैव आशंका बनी हुई है. इन खदानों में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. यह सब बीसीसीएल के अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है.

प्रेसवार्ता में जिला प्रशासन सहित राज्य सरकार से हस्तक्षेप करने की विनती करते हुए यह आग्रह किया गया है कि इन अवैध खदानों पर रोक लगाएं. पूर्व में बीसीसीएल द्वारा संचालित खदानों की अविलंब भराई की जाए. प्रेस वार्ता में पंचायत के के जनप्रतिनिधि सहित कई प्रबुद्ध जन भी मौजूद थे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
