• Sun. Mar 22nd, 2026

धनबाद : गोण्डूडीह में भूधसानं तीन महिला हुई जमीदोज, बचाव कार्य जारी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 17, 2023

धनबाद : गोंदुडीह कोलियरी में संचालित आउटसोर्सिंग परियोजना के पास ट्रांसपोर्टिंग रोड में तीन महिलाए जमीदोज हो गई है. फिलहाल घटना की सूचना पाकर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची हुई है और महिलाओं को निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

वही इस घटना से स्थानीय लोगों में जमकर आक्रोश देखा जा रहा है. बार-बार स्थानीय लोग विस्थापन की मांग प्रशासन से कर रहे थे. जिसे बीसीसीएल प्रबंधन और प्रशासन ने अनसुना कर दिया. आज इस प्रकार की घटना घट गई. इसके बाद स्थानीय लोग काफी आक्रोशित है और प्रशासन से उचित मुआवजा की मांग कर रहे हैं.

तीनों महिला छोटकी बौआ बस्ती की रहने वाली है. घटनास्थल पर लोगो की भारी भीड जूट गई है. पुलिस और सीआईएसएफ भी पहुंच चुकी है. बीच बचाव का कार्य जारी है. घटना की सूचना पाकर बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और बचाव और कार्य में जुटे हुए हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *