• Tue. Mar 24th, 2026

धनबाद कोलियरी कामगार का तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए हुई मज़दूरों के सयुंक्त मोर्चा की मीटिंग

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 21, 2023

 

बरोरा (धनबाद) बीसीसीएल बरोरा एरिया के एएमपी कोलियरी स्थित शताब्दी हाजिरी घर के समीप संयुक्त मोर्चा द्वारा 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित तीन दिवसीय हड़ताल की सफलता को लेकर गुरुवार को पीट मीटिंग हुई. सभी यूनियन प्रतिनिधियों ने मजदूरों से हड़ताल सफल बनाने की अपील की.

हड़ताल को एतिहासिक बनाने पर जोर दिया गया. मजदूरों ने भी अपनी सहमति व्यक्त किया. अधिकारियों के अपील पर न्यायालय द्वारा मजदूरों का 11 वें वेतन समझौता को फिलहाल स्थगित करने के निर्णय दिये जाने के खिलाफ मजदूर नेताओं ने बीसीसीएल के खिलाफ आंदोलन का निर्णय लिया है.

कोयला चोरों द्वारा खदान में वरीय ओवरमेन रविकांत गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों पर लगातार हो रहे हमले की नींदा करते हुए बीसीसीएल प्रबंधन से सुरक्षा की मांग की गई. मौके पर बीसीकेयू के केन्द्रीय संगठन सचिव जे के झा, युनाइटेड कोल वर्क्स यूनियन के बरोरा क्षेत्रीय सचिव संतोष गोराई, मनोज मोदी, मंगल हेम्ब्रम, देवानंद राजभर, गणेश सिंह,नंदू दुसाध आदि उपस्थित थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *