• Sun. Mar 8th, 2026

धनबाद : कॉपी जांच दर घटाने व 70 कॉपी जांचने के आदेश का विरोध

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 18, 2022

धनबाद : कॉपी जांच दर घटाने व 70 कॉपी जांचने के आदेश का विरोध
मैट्रिक व इंटर परीक्षा की उत्तरपुस्तिका जांचने में जैक के आदेश का विरोध हो रहा है। बुधवार को अभया सुंदरी बालिका उच्च विद्यालय मूल्यांकन केन्द्र में
मैट्रिक व इंटर परीक्षा की उत्तरपुस्तिका जांचने में जैक के आदेश का विरोध हो रहा है। बुधवार को अभया सुंदरी बालिका उच्च विद्यालय मूल्यांकन केन्द्र में शिक्षक नेता जय होरो के नेतृत्व में परीक्षकों ने मूल्यांकन कार्य बंद रखा। पेन डाउन स्ट्राइक करते हुए जैक के आदेश का विरोध करने की बात कही।

झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव जय होरो ने कहा कि जैक की मनमानी नहीं चलेगी। एक शिक्षक को प्रत्येक दिन 70 कॉपी जांचने का आदेश दिया गया है। इससे शिक्षकों पर दवाब बनेगा। पर्व की तरह 40 कॉपी ही जांचने का निर्देश दिया जाए। वहीं मूल्यांकन दर घटाने का भी विरोध किया गया। उन्होंने कहा कि पहले एक कॉपी जांचने का 16 रुपए मिलता था। उसे घटाकर आठ रुपए कर दिया गया। पूर्व की तरह 16 रुपए करें। परीक्षकों ने कई घंटे काम बंद रखा। वहीं इससे पूर्व एसएसएलएनटी प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय बैंक मोड़ में भी इंटर की कॉपी जांच कर रहे परीक्षक विरोध दर्ज करा चुके हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *