
*धनबाद :* ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने आज पदभार ग्रहण किया. इससे पूर्व वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी. वही अपने कार्यालय में उन्होंने मीडिया को बताया कि अपराध नियंत्रण उनकी
प्राथमिकता रहेगी. आम लोगों से मिलकर बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था कायम रखने और ग्रामीण इलाकों में अपराधिक गतिविधियों
पर मजबूत पकड़ का कार्य रहेगा. बता दें कि कपिल चौधरी इससे पूर्व चक्रधरपुर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे और करीब 20 महीने नक्सल प्रभावित इलाकों में उन्होंने कार्य किया. मूलतः वो राजस्थान के रहने वाले हैं.
झारखंड कैडर में उनकी नियुक्ती हुई और प्रोन्नति के बाद धनबाद के ग्रामीण एसपी के रूप में पहली बार पदस्थापना हुई.

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
