• Fri. Jul 31st, 2026

धनबाद की बेटी अनंदिता किशोर का कमाल: बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कैंप के लिए चुनी गईं तेज गेंदबाज

admin's avatar

Byadmin

Jul 31, 2026
crescent ad

 

धनबाद:क्रिकेट जगत से धनबाद के लिए एक बेहद गर्व करने वाली खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सीनियर चयन समिति ने धनबाद की प्रतिभावान महिला तेज गेंदबाज अनंदिता किशोर को विशेष प्रशिक्षण कैंप के लिए आमंत्रित किया है। बेंगलुरु स्थित प्रतिष्ठित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में यह विशेष कैंप 3 से 9 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। बोर्ड की ओर से झारखंड राज्य क्रिकेट संघ को भेजे गए आधिकारिक ईमेल के अनुसार, अनंदिता को 2 अगस्त तक बेंगलुरु में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।

 

लगातार मिल रही हैं सफलताएं…

 

अनंदिता किशोर इससे पहले अंडर-19 महिला विश्व कप टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। अपनी बेहतरीन गेंदबाजी और निरंतर शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने एक बार फिर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। उनकी यह उपलब्धि झारखंड और खासकर धनबाद के उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। खेल जगत में हर्ष का माहौल

अनंदिता के इस राष्ट्रीय कैंप में चयन पर धनबाद क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त खुशी की लहर दौड़ गई है। अध्यक्ष मनोज कुमार,

महासचिव बिनय कुमार सिंह, महिला समिति चेयरमैन डॉ. सरिता सिन्हा, आसनी सिंह, डॉ. नीतू सहाय, पूनम शर्मा, सुप्रिया कुमारी, डॉ. रीना बर्नवाल, उपाध्यक्ष संजीव झा, मनोज कुमार सिंह, ललित जगननी, जावेद खान, उत्तम बिस्वास, साध्वेंद्र सिंह, संजीव राणा, अशोक सराफ सहित अन्य खेल प्रेमियों ने अनंदिता को उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *