
गोलीबारी की घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी

आज़ाद नगर के जया साइबर कैफ़े में ताबड़तोड़ गोलीबाड़ी से फैली दहशत

धनबाद : बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के आज़ाद नगर में आज गोलियों की तड़तड़ाहट से लोग सहम गये. आजाद नगर के जया साइबर कैफे में गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए. फ़ायरिंग की सूचना मिलते ही डीएसपी अरविंद कुमार बिन्हा और बैंक मोड़ थाना प्रभारी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. तीन गोली चलने की बात कही जा रही है. घटना स्थल से तीन खोखा बरामद किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जूसरी ओर भरे बाज़ार में फ़ायरिंग की वारदात से लोग दहशत में हैं.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
