• Tue. Mar 10th, 2026

धनबाद : अवैध बालू खनन रोकने गए SDO और पूरी टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक लिया।*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 5, 2022

*धनबाद : अवैध बालू खनन रोकने गए SDO और पूरी टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक लिया।*

टुंडी में बराकर घाट की घटना पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर लगभग एक घंटा बाद अधि‍कारियों को छुड़ाया,
जिले के टुंडी में बालू तस्‍करों के खिलाफ 4 जून की सुबह छापेमारी करने गए एसडीओ प्रेमकुमार तिवारी समेत पूरी टीम को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. पुलिस के काफी समझाने-बुझाने पर एक घंटा बाद ग्रामीण माने और अधिकारियों को मुक्‍त किया. बालू के अवैध खनन की सूचना पर शनिवार की अहले सुबह एसडीओ खनन विभाग की टीम के साथ पांड्रा बेजरा पंचायत के पोलकेरा स्थित बराकर नदी घाट पर छापेमारी करने पहुंचे. इसकी सूचना मिलते ही पोलकेरा के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और सभी अधिकारियों को बंधक बना लिया. उन्‍हें करीब एक घंटे तक गांव से बाहर नहीं निकलने दिया गया, बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर किसी तरह वहां से एसडीओ समेत अन्‍य लोगों को बाहर निकालने में सफल रहे।
छापेमारी की भनक लगते ही भाग निकले बालू तस्‍कर।
एसडीओ दल-बल के साथ अहले सुबह ही बराकर नदी के बैजरा घाट पर पहुंच गए. लेकिन बालू उठाव करने वाला वहां कोई वाहन नहीं मिला. संभवतः छापेमारी की भनक पहले से ही धंधेबाजों को लग गई और बालू निकालने के कार्य में लगी नावों को किनारे पर बांधकर भाग खड़े हुए. हालांकि छापेमारी के दौरान टीम को नदी किनारे काफी मात्रा में बालू स्टॉक किया हुआ मिला. एसडीओ व अन्‍य पदाधिकारी पुलिस बल को बालू स्टॉक के समीप ही रुकने का निर्देश देकर पोलकेरा बालू घाट की ओर निकल गए.
ग्रामीणों ने अधिकारियों को घेरकर रास्‍ता बंद किया
इधर, छापेमारी की सूचना पूरे इलाके में तेजी से फैल गई. जैसे ही टीम पोलकेरा गांव पहुंची, 100 से भी अधिक ग्रामीणों ने अधिकारियों के काफिले को गांव में ही घेर लिया. इनमें महिलाएं और बच्‍चे भी शामिल थे. गांव के रास्ते को बांस-बल्ली लगाकर बंद कर दिया. ग्रामीणों के भारी विरोध को देखते हुए एसडीओ ने पुलिस बल से फोन पर संपर्क किया. करीब एक घंटे बाद भारी संख्‍या में पुलिस गांव में पहुंची और ग्रामीणों को समझा बुझाकर अधिकारियों को गांव से बाहर निकाला. छापेमारी दल में निरसा सीओ नितिन शिवम गुप्ता, पूर्वी टुंडी के सीओ समेत अन्य अधि‍कारी शामिल थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *