
धनबाद के टुंडी में रिकवरी एजेंट से छिनतई की कोशिश में ग्रामीणों के हत्थे चढ़े दोनो लुटेरे को धनबाद एसएसपी ने आज मीडिया के सामने पेश किया । इसके साथ ही पिछले दिनों लूट और हत्या के कुल सात घटनाओं का भी धनबाद पुलिस ने खुलासा किया।

एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों के पास से 1 पिस्टल,5 गोली एवं लूट में प्रयुक्त बाइक भी जब्त हुई है।पकड़े गए अपराधियों ने 7 महत्वपूर्ण कांडो में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है । जिसमे बरवाअड्डा में पुजारी के घर डाका, टुंडी में दुकान में डाका समेत यह ग्रुप एक हत्याकांड में भी शामिल रहा हैं। गैंग में कुल 8 अपराधी शामिल हैं जिसमे मकबूल अंसारी निरसा और दूसरा अकबूल अंसारी टुंडी का रहने वाला है। अन्य अपराधी जामताड़ा जिले से जुड़े हुए हैं। गैंग में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी है जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
