• Fri. Mar 13th, 2026

देवीपूर प्रखंड सभागार मे ग्राम वन समिति की दूसरी बैठक की गई।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 20, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

देवीपुर -: प्रखंड कार्यालय के सभागार में आज दूसरे दिन शुक्रवार को भी ग्राम वन अधिकार समिति की बैठक वन समिति अध्यक्ष व सचिव के साथ की गई। सम्बंधित पंचायत सचिव, अंचल राजस्व उप निरीक्षक एवं ग्राम प्रधान आदि मौजूद थें। जानकारी हो कि बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड के सभी 17 पंचायतों में से बचे नौ पंचायत अमडीहा, महुआटांड, जितजोरी, टटकियो, झुंडी, हुसैनाबाद, फुलकरी, मानपुर व कसाठी पंचायत के वन अधिकार समिति के लोगों के साथ की गई। वहीं आयें हुए सरकार आपके द्वार से वन सम्बंधित आवेदन निष्पादन करने की जानकारी दी गई। एवं वन समितियों को निर्देश दिया कि 15 दिनों के अन्दर इसका निष्पादन करें। मौके पर अंचल के प्रधान सहायक मनोज देव, प्रभारी अंचल निरीक्षक अमरनाथ कुमार अमर, मुकेश मुर्मु, अंचल अमीन रोहित कुमार, प्रधान संघ के अध्यक्ष वरुण राय, जयकांत बिहारी आदि समेत कई लोग के साथ-साथ वन समिति के अध्यक्ष व सचिव मौजूद थें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *