

*अंतर्कथा प्रतिनिधि*

देवीपुर।झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार देवघर के तत्वाधान में
देवीपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में रविवार को कार्यक्रम शिविर आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन डालसा देवघर न्यायिका दंडाधिकारी सह प्रभारी न्यायाधीश देवघर सिविल जज दीपक कुमार साहू , देवीपुर अंचलाधिकारी उज्जवल कुमार सोरेन प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय राजेश बारला, एलएडीसी कुमार राहुल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।साथ ही कार्यक्रम के दौरान न्यायिका दंडाधिकारी दीपक कुमार ने डलसा के बारे में लोगों को कई मुद्दों को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि अगर कोई लाचार व्यक्ति अपनी कोर्ट में केस पैसे के अभाव से नहीं लड़ पा रहे वैसे व्यक्ति को डालसा विधिक सेवा की मदद ले सकते हैं। एवं लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है। न्याय व्यवस्था में ऐसा प्रावधान है कि अगर आप सक्षम नहीं है तो दो फ्री में ही डालसा के जरिए न्यायायिक समाधान पा सकते हैं।डालसा के माध्यम से सीधा प्रदान की जाएगी। आपको जागरूक होने की जरूरत है। वहीं लोगों को इस कार्यक्रम में करीब चार करोड़ की परिसम्पत्ति का वितरण किया गया। जिसमें आयुष्मान कार्ड , छात्र छात्रों को स्कूल बैग पोशाक, किसान को बीज, सर्वजन पेंशन , कंबल धोती साड़ी सुयोग्य लाभों को बीच वितरण किया गया। मौके पर बीपीआरओ रवि शंकर पासवान, बीपीओ विवेक कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाo कुमार अभय प्रसाद, बिएओ पंकज कुमार, पंचायत सचिव सौरभ कुमार, पशु चिकित्सा पदाधिकारी विजय कुमार, एमओ रोहित कुमार, बीटीएम रामाधार सिंह, पीएलभी ललन कुमार, दास, अमित कुमार झा, विक्की कुमार, डाo राजमंगल सिंह, विधु शेखर झा मिक्की रानी, आशा रानी, रेणु देवी, मोo इकराम अंसारी, आदि समेत दर्जनों लोग मौजूद थें।

There is no ads to display, Please add some

Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
