• Fri. Feb 27th, 2026

देवियाना मोड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 32 वर्षीय व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 9, 2023

 

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा
निरसा :निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत देबियाना मोड़ के समीप मंगलवार की संध्या राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 32 वर्षीय व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना इतना भयानक था कि मृत व्यक्ति का शरीर रोड पर ही क्षत-विक्षत हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार निरसा प्रखंड के बरवा निवासी 32 वर्षीय आनंद प्रमाणिक उर्फ जितेन निरसा के भालजोडिया गांव आए हुए थे इसी क्रम में संध्या करीब 7:30 बजे के लगभग वह अपने घर बरवा जा रहे थे कभी देबियाना मोड़ के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिसके कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई मालूम रहे कि मृतक हाईवा में खलासी का काम करता था वहीं मृतक के दो बेटी जिसमें एक 5 साल और एक 10 साल की है वही मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है घटनास्थल पर निरसा पुलिस पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *