
राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव-2023 के 14 वें दिन सावन की दूसरी सोमवारी पर फौजदारी दरबार बाबा बासुकीनाथ में सुबह-सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी|केशरिया परिधान में जलार्पण हेतु बासुकीनाथ पहुंचे श्रद्धालुओं की अपार भीड़ से ऐसा लग रहा था मानो देवलोक ही पृथ्वी पर उतर आया हो|पूरे मेला क्षेत्र में हर हर महादेव व बोल बम के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो गया|उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक देर रात से मेला क्षेत्र में तैनात दंडाधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे|श्रद्धालुओं के सुगम जलार्पण एवं विधि व्यवस्था को लेकर मेला में तैनात सभी अधिकारी व कर्मचारी कर्तव्य स्थल पर मौजूद थे|आज 85869 श्रद्धालुओं ने बाबा फौजदारी नाथ पर जलार्पण किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज शीघ्र दर्शनम से 2792 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया|

आज शीघ्र दर्शनम से 8,91,600 रुपये प्राप्त हुए। अन्य स्रोत से 55502 रुपये प्राप्त हुए।चांदी का सिक्का 10 ग्राम का 3 पीस तथा 5 ग्राम का 5 पीस बिक्री हुआ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
