
धनबाद

कतरास :- श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में जदयू पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू के प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। सभी ने जदयू पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , जदयू झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो तथा प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह पर आस्था रखते हुए ढांगी पंचायत के उपमुखिया काजल देवी के नेतृत्व में खरनी गांव की दर्जनों समाजिक महिला कार्यकर्ताओं ने जदयू का दामन थामा । सदस्यता ग्रहण करने वाली साबु देवी, किरण देवी, मतोष देवी,पुनम देवी, हीरा देवी,उपासी देवी,दुसिया देवी, रानी देवी ,शूशीला देवी,खेदीया देवी,आदि दर्जनों समाजसेवी महिलाएं हैं। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं जदयू पार्टी से जुड़ रहे हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में जदयू पार्टी टुंडी में एक मजबूत विकल्प के रूप में दिखाई देगी। श्री सिंह ने कहा कि सभी लोग चुनाव में लग जाएं, ताकि जदयू पार्टी टुंडी विधानसभा क्षेत्र में अपना परचम लहरा सके। इस अवसर पर जदयू नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य सहदेव प्रसाद सिंह, जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिन्दु देवी, जदयू नेता नुनु मनी सिंह, तारा बाबू,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला महासचिव अशोक कुमार दास,सपन दुबे, विजय सिंह,सुभाष सिंह आदि उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
