• Wed. Mar 25th, 2026

दिव्यांशु राज सीबीएससी बोर्ड परीक्षा में रहा बड़कागांव प्रखंड टॉपर

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 16, 2024

 

 

 

केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

 

 

 

केरेडारी : केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गरी कलां गांव निवासी दिलीप कुमार गोस्वामी और सुनीता देवी का बड़ा पुत्र दिव्यांशु राज सीबीएससी बोर्ड के दसवीं के परीक्षा में बड़कागांव प्रखंड टॉपर रहा है! उक्त छात्र सीबी एससी बोर्ड परीक्षा में 92.2 प्रतिशत अंक लाकर पूरे बड़कागांव प्रखंड में बी एम मेमोरियल स्कूल और अपने माता पिता समेत पूरे परिवार का नाम रौशन किया है! सीबीएससी बोर्ड परीक्षा में दिव्यांशु को मैथ में 95 प्रतिशत साइंस में 95 प्रतिशत सोशल साइंस में 96 प्रतिशत अंग्रेजी में 84 प्रतिशत हिंदी में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है! उपरोक्त सफलता पर दिव्यांशु राज ने कहा कि वह एक सफल आई एस अधिकारी बनकर देश सेवा करना चाहता है! अपनी सफलत का मूल मंत्र बताते हुए कहा कि अनुशासन मेहनत और लगन के साथ की गई हर काम में सफलता मिलती है! दिव्यांशु के सफलता पर बी एम मेमोरियल स्कूल प्रबंधन माता पिता चाचा इंद्रजीत कुमार गिरि चाची आरती गोस्वामी फुआ शीला देवी लक्ष्मी देवी फूफा और बड़े छोटे भाई बहन समेत गरी कलां गांव वासियों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *