• Sun. Mar 1st, 2026

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने राष्ट्रपति को सौंपा इस्तीफा*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 18, 2022

*दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने राष्ट्रपति को सौंपा इस्तीफा*

*नयी दिल्ली :* दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मीडिया से मिल रही जानकारी के मुताबिक, उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। नजीब जंग के बाद वह दिल्ली के एलजी बने थे। उन्हें दिसंबर 2016 में उपराज्यपाल बनाया गया था। प्रशासन को लेकर अक्सर उनके मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मतभेद रहते थे।

*सीएम से चलता रहा विवाद*

30 दिसंबर 2021 को बैजल का कार्यकाल पूरा हो गया था, लेकिन उन्हें सेवा में विस्तार दिया गया था। वह पांच साल तक दिल्ली के उपराज्यपाल रहे। अधिकारों को लेकर भी दिल्ली के सीएम केजरीवाल और एलजी के बीच विवाद होता रहा है।

*1969 बैच के आईएएस ऑफिसर*

बैजल 1969 बैच के आईएएस ऑफिसर रहे हैं। वह दिल्ली के 21वें उपराज्यपाल बनाए गए थे। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वह केंद्रीय गृह सचिव के रूप में काम कर चुके हैं। गृह सचिव रहने के दौरान ही उन्होंने किरण बेदी पर कार्रवाई की थी और उन्हें हेड ऑफ जेल्स के पद से हटा दिया था। उनपर जेल के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप था।

*केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों में किया है काम*

अनिल बैजल ने कई मंत्रालयों में महत्वपूर्ण पद संभाले। वह दिल्ली विकास प्राधिकरण के उपसचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। साल 2006 में वह शहरी विकास मंत्रालय के सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद जवाहरलाल नेहरू नेशनल अर्बन रिन्यूअल मिशन से जुड़े रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *