• Tue. May 19th, 2026

दारू में भाजपा का किसान विरोध प्रदर्शन, हेमंत सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप

admin's avatar

Byadmin

May 19, 2026
crescent ad

 

 

दारू (हजारीबाग): झारखंड की राजनीति में एक बार फिर किसानों के मुद्दे को लेकर सियासत तेज हो गई है।दारू प्रखंड कार्यालय के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राज्य की हेमंत सरकार के वादा खिलाफी को लेकर मंडल अध्यक्ष अशोक प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया गया।

राज्य की हेमंत सरकार पर किसानों से किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं ने हल बैल, ट्रैक्टर, कोड़ी, कुदाल लेकर कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया सरकार को घेरते हुए कहा कि ये सरकार किसान विरोधी सरकार है। साथ ही आरोप लगाया की MSP 3200 रुपये प्रति क्विंटल देने, किसानों का कर्ज माफ करने, फसल बीमा और सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने जैसे वादे पूरे नहीं किए। साथ ही ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिलने का भी आरोप लगाया गया है।

हाथ में लिए पोस्टरों में “किसानों को मिला सिर्फ धोखा” जैसा स्लोगन लिखा मिला।

भाजपा नेताओं का कहना है कि किसानों की मेहनत और अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पार्टी ने सरकार से किसानों से किए गए वादों का हिसाब देने और तत्काल राहत देने की मांग की है। अंत में कार्यकर्ताओं ने दारू अंचल अधिकारी को उपरोक्त मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर दारू मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि बलदेव बाबू, दारू मंडल प्रभारी मनोरमा राणा, किसान मोर्चा अध्यक्ष किशुन प्रसाद, वक्ता चंद्रनाथ भाई पटेल, मिथलेश पाठक, उपाध्यक्ष सोनी कुशवाहा, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास यादव, महामंत्री इंद्रदेव कुशवाहा, मंच संचालन संजय कुशवाहा, लक्ष्मी देवी, विनोद राणा, राजेंद्र राम, मोहन प्रसाद, संतोष कुशवाहा, अजीत यादव, प्रेमचंद यादव, पूर्व 20सूत्री अध्यक्ष सुरेश प्रसाद, बसंत राणा, मीडिया प्रभारी महेश कुमार, वीरेंद्र यादव इत्यादि सैकड़ो भाजपाई शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *