• Mon. May 11th, 2026

दारू थाना परिसर में जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के साथ बैठक, अपराध नियंत्रण पर जोर

admin's avatar

Byadmin

May 10, 2026
crescent ad

 

 

दारू (हजारीबाग): दारू थाना के नए थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने थाना परिसर में जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं और अपराध नियंत्रण को लेकर चर्चा की। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और पत्रकार जनता की आवाज होते हैं, इसलिए थाना और समाज के बीच बेहतर समन्वय बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।

थाना प्रभारी ने कहा कि “हम जनता के टैक्स के पैसे से कार्य कर रहे हैं, इसलिए जनता की सुरक्षा और समस्याओं का समाधान हमारी जिम्मेदारी है।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि दारू क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय रहेगी।

बैठक में क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार, जानवर चोरी और मवेशियों की तस्करी जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए। जनप्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी को इन घटनाओं की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की। इस पर थाना प्रभारी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि नशा कारोबारियों, पशु चोरों और तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा किसी भी अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में कहीं भी अपराध, नशा या अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत थाना को दें, ताकि पुलिस त्वरित कार्रवाई कर सके। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से ही क्षेत्र को सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाया जा सकता है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *