
राजनगर : राजनगर प्रखंड के डुमरडीहा पंचायत अंतर्गत गांव निश्चितपुर में मां मनसा क्लब के द्वारा आयोजित मनसा पूजा एवं डान्स धामाका धूमधाम से आयोजन 16 अक्टूबर को होगा विसर्जन।
सभी व्रतियों द्वारा गाजे बजे के साथ कलश लेकर तालाब गए वहां गोपाल महतो ने विधिवत्त पूजा अर्चना कर पवित्र जल लेकर पूजा स्थान पर कलश स्थापित कर मां मनसा पूजा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान महिलाएं- पुरुष दिन भर निर्जला उपवास रहकर लड्डू ,केला , नारियल सिंदूर, से पूजा अर्चना किये। सभी श्रद्धालु मां के चरणों में माथा टेकते हुए सांप ,बिच्छू से सुरक्षित रहने, संतान की सुख समृद्धि ,रोग मुक्ति के लिए आशीर्वाद मांगे।

भक्तों ने बताया कि सच्चे मन से पूजा अर्चना करने से हर मनोकामना पूरा होती है।

राजनगर थाना प्रभारी सोनू कुमार ने विधिवत डांस धमाका मंच का विधिवत उद्घाटन किये उसके बाद से डांस धमाका का हुआ शुभारंभ। डांस प्रतियोगिता में आसपास दूरदराज,उड़ीसा, चाईबासा, जमशेदपुर के भाग लिए थे। कलाकारों ने एक से एक डांस प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य अतिथि – शिवकुमार सिंह देव ग्राम प्रधान, तपन कुमार सिंह देव एवं मनोज कुमार डोगरा
उद्घाटनकर्ता – शिवकुमार सिंह देव , गोपाल महतो नया , सुभाष कुमार स्वाई।
तपन कुमार सिंह देव ने कहा कि शास्त्र के अनुसार मान्यता है कि भगवान शिव और माता पार्वती मानसरोवर झील में जल कीड़ा कर रहे थे। तब दोनों के तेज इकट्ठा होकर कमल के पत्ते पर जमा हो गया, तब उनके संरक्षण के लिए वहां मौजूद सर्पिणियों ने इस तेज को अपनी कुंडली में लपेट लिया था। महादेव और जगदंबा के तेज से जिस कन्या का जन्म हुआ वह मनसा देवी का रूप है। विश्व में प्रमुख अष्ट नागों की कोई बहन नहीं तब भगवान शंकर ने अपनी भक्त बसुकी बात मानते हुए उन्हें नागलोक का साम्राज्य प्रदान कर दिया। इसलिए मनसा देवी संपूर्ण नाग जाति की बहन और पुत्री मानी जाती है। मां मनसा देवी तीन लोकों को स्वर्ग लोक, नागलोक और पृथ्वी लोक में पूजी जाती है।मनसा पूजा करने में गांव में शांति और समृद्धि बना रहता है।
डांस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार नरसीमन डांस ग्रुप को 15,000 रुपये , द्वितीय पुरस्कार था स्टेप जॉन को 12,000 रुपये , तृतीय पुरस्कार दा ब्रदर फैमिली चाईबासा को 10,000 रूपये , चौथा पुरस्कार एस मुसाबनी झारखंड को 8,000 रूपये ,पांचवा पुरस्कार शांति डांस केरवा जे एस आर 6,5 00 रुपये , छठवां पुरस्कार छोटू एन्ड पूर्वी डांस ग्रुप को 5,000 रुपये, सातवां पुरस्कार देव डांस ग्रुप को 4,5 00 रुपये,आठवां पुरस्कार यूडीसी फैमिली को 3,500 रुपए, नवम पुरस्कार मोहिनी डांस ग्रुप को 3,000 रुपये ,दसवां पुरस्कार यूडीसी राजू को 2,000 रुपए , 11वां पुरस्कार डीएनसी करन को1500 रुपये,12वां पुरस्कार रासका रोमोज डांस ग्रुप चांडिल को 1,500 रुपए, 13वां पुरस्कार राधा कृष्ण डांस ग्रुप को 1,500 रूपये,14 वां पुरस्कार दिनेश लोहार टाटा को 15 00 रुपए, 15वां पुरस्कार सुर संगम माधूरी डांस ग्रुप को 1,5 00 रुपए दिया गया।
मनसा पूजा एवं डेन्स धामाका को सफल बनाने में समित के अध्यक्ष – सूरज गोप , उपाध्यक्ष – सिकारिया सरदार ,सचिव – सूरज स्वाई , उपसचिव – कृष्ण महतो कोषाध्यक्ष – देवेन महतो , उपकोषाध्यक्ष – राजीव सरदार , सदस्य- तपन कुमार सिंह देव , पापु मुर्मू , मनोज कुमार डोगरा , प्रकाश स्वाई , लक्ष्मण स्वाई , बुधराम सरदार , तपन सरदार , डोमन हेंब्रम , साहेब महतो , राजेश सरदार , छुटू सरदार, पवन गोप , प्रमानंद डोगरा , शुरू गोप,एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
