
दारू थाना परिसर में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंचल अधिकारी रामबालक कुमार एवं थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह उपस्थित रहे।
इस दौरान जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई कर संबंधित पक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि 13 जून 2026 से लेकर 20 जून 2026 तक कुल 17 जमीनी वादों की सुनवाई की गई है। इनमें 5 मामलों का निष्पादन कर दिया गया, जबकि 12 मामलों में आगे की कार्रवाई जारी है।

थाना दिवस में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिन पर गंभीरता से सुनवाई की गई। अधिकारियों ने कहा कि लंबित सभी मामलों के निष्पादन हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है, ताकि लोगों को त्वरित न्याय मिल सके।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
