
रिपोर्ट:-दिलीप गिरी

गोविंदपुर: बौद्ध धर्म के अनुयायी का एक जत्था आज कालाडीह पहुंचा जिसे ठहरने के लिए भाजपा पश्चिम मंडल के अध्य्क्ष अजय गिरी ने व्यवस्था की।

यूं तो सबलपुर गोसाईडीह मैं संत महात्माओं का आगमन होते रहता है ।जियलगड़ा पंचायत ऐसे भी धार्मिक अनुष्ठानों में कभी पीछे नहीं रहता है यहां के लोग धार्मिक विचारों के हैं इसमें कोई संदेह नहीं है आज बहुत ही सौभाग्य की बात है की कालाडीह गांव में बौद्ध धर्म अनुयायी संत महात्मा लोग पहुंचे । 90 की संख्या में ये।लोग हैं। ये लोग अपनी पूरी व्यवस्था लेकर चलते हैं कोलकाता से बोधगया जाने के क्रम में यह सभी कलाडीह में ठहरे हैं ।
प्रवास के दौरान जीटी रोड किनारे भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम मंडल के अध्यक्ष श्री अजय गिरी उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र गिरी पत्रकार श्री चंचल गोस्वामी से बौद्ध धर्म के मुखिया ने ठहरने के लिए संपर्क साधा श्री अजय गिरी श्री वीरेंद्र गिरी पत्रकार चंचल गोस्वामी ने ठहरने की व्यवस्था की है इन लोगों ने यह भी कहा की किसी प्रकार की कठिनाई होने पर हम लोगों से संपर्क करें इन बोध धर्म के अनुयाई की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि दिन भर में भोजन एक ही बार करते हैं यह लोग मुख्य रूप से थाईलैंड के निवासी हैं प्रतिदिन 40 किलोमीटर पैदल यात्रा करते हैं इन लोगों की सबसे बड़ी विशेषता है की तपस्वी हैं दिखावा कम है त्याग ज्यादा है जैसा कि भाजपा नेता अजय गिरी वीरेंद्र गिरी एवं पत्रकार चंचल गोस्वामी के साक्षात्कार के दौरान उन लोगों ने कही पूरा काला डी आज बौद्धमय हो गया है तस्वीर से आप स्वयं अंदाजा लगा सकते हैं प्रस्तुति दिलीप गिरी एवं पत्रकार चंचल गोस्वामी
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
