• Thu. Jul 9th, 2026

त्रिशानु राय ने अज्ञात असहाय महिला को सदर अस्पताल,चाईबासा में कराया गया भर्ती

admin's avatar

Byadmin

Jul 9, 2026
crescent ad

 

 

चाईबासा : शहर के आमला टोला स्थित एक्सिस बैंक के पास गुरुवार को एक अज्ञात एवं असहाय महिला घायल अवस्था में मिली। महिला कुछ भी बोलने में असमर्थ थीं तथा उनके पैरों में जंजीर बंधी हुई थी, जिसमें ताला भी लगा हुआ था। वह संभवतः कहीं अन्य स्थान से भटककर चाईबासा पहुँच गई है।

इसी दौरान मार्ग से गुजर रहे कांग्रेस जिला प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय की नजर महिला पर पड़ी तो महिला की गंभीर एवं संवेदनशील स्थिति को देखते हुए उन्होंने तत्काल मानवीय आधार पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार को मामले से अवगत कराया तथा महिला के उपचार, सुरक्षा एवं आवश्यक सहायता के लिए शीघ्र हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। मामले की सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए

। इसके बाद सदर थाना, चाईबासा की पुलिस टीम मौके पर पहुँची और महिला को सुरक्षित रूप से सदर अस्पताल, चाईबासा पहुँचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में महिला का उपचार जारी है तथा उसकी पहचान स्थापित करने का प्रयास भी किया जा रहा है। त्रिशानु राय ने कहा कि किसी भी असहाय, बेसहारा एवं जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करना केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का भी नैतिक दायित्व है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *