
*त्योहार में प्यार और सम्मान बाटें ,इसमें नफरत की कोई जगह नही : इंस्पेक्टर रामनारायण सिंह*

मुहर्रम त्योहार को देखते विष्णुगढ़ प्रशासन पूरी तरह चौकस ।

विष्णुगढ़ संवाददाता
आगामी मुहर्रम त्योहार के मद्देनजर विष्णुगढ़ इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने अपने पदाधिकारियों एवं सशस्त्र बलों के साथ क्षेत्र मे शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु। विष्णुगढ़ नवादा,बनासो आदि गाँवों में फ्लैग मार्च किया । थाना प्रभारी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि आप सब शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में अपना त्योहार मनाएं एवं सरकार द्वारा दिए गए निर्देशो का अनुपालन करें ।
साथ ही कहा कि आपसी भाईचारगी के त्योहार मुहर्रम में एकदूसरे को प्यार और सम्मान बाटें ,इसमें नफरत की कही जगह नही है ।मुहर्रम को देखते हुए विष्णुगढ पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकस है,इसके मद्देनजर पुलिस सघनता से वाहन चेकिंग भी कर रही है ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
