
बोकारो
बोकारो जिले के तेनुघाट 3 नं० निवासी मधु कुमारी का चयन भारतीय वायुसेना में हुआ है। मधु ने लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता एवं मेडिकल टेस्ट तीनों चरण पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर झारखंड का नाम रोशन किया है।

पिता पिंटू यादव पेशे से दूध विक्रेता हैं। सीमित आय के बावजूद उन्होंने बेटी की पढ़ाई और ट्रेनिंग में कोई कमी नहीं रखी। मधु ने 10वीं होसिर हाई स्कूल और 12वीं गोमिया हाई स्कूल से की है। वर्तमान में वह गोमिया डिग्री कॉलेज से बीए 5वें सेमेस्टर की छात्रा हैं।

वायुसेना की तैयारी मधु ने तेनुघाट नं० 1 स्थित पूजा एकेडमी से की। एकेडमी की संचालिका पूजा के मार्गदर्शन में मधु रोज सुबह 4 बजे दौड़ और पढ़ाई करती थीं।
रविवार को पूजा एकेडमी में आयोजित सम्मान समारोह में पूजा ने मधु को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
मधु ने कहा कि “देश सेवा बचपन का सपना था। पिता ने दूध बेचकर मेरा सहयोग किया और शिक्षिका पूजा ने हर विषय बारीकी से समझाया। आज सपना पूरा हुआ।”
पिता पिंटू यादव ने कहा कि “बेटी ने परिवार और तेनुघाट का नाम ऊंचा किया है। हमें उस पर गर्व है।”
बॉक्स: मधु की सफलता के मंत्र अनुशासन: रोज सुबह 4 बजे उठकर फिजिकल और पढ़ाई, मार्गदर्शन: पूजा एकेडमी तेनुघाट नं० 1, संकल्प: सीमित संसाधन, असीम हौसला
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
