
सरायकेला : झारखंड से हाल ही में राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुए वैद्यनाथ राम सोमवार को सपरिवार तमाड़ स्थित प्रसिद्ध प्राचीन दिउड़ी मंदिर पहुंचे। मंदिर में उन्होंने मां दिउड़ी की विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
*विधायक ने किया स्वागत*

मंदिर पहुंचने पर स्थानीय विधायक विकास मुंडा ने राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम और उनके परिवार के सदस्यों का दिउड़ी मंदिर परिसर में फूल-मालाओं से स्वागत किया। पूजा के बाद सांसद ने प्रदेश की खुशहाली और जनता के कल्याण के लिए प्रार्थना की।

JMM कार्यकर्ताओं में उत्साह,
सांसद के आगमन पर बड़ी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता मंदिर परिसर में मौजूद थे। उन्होंने नवनिर्वाचित सांसद को जीत की बधाई दी और क्षेत्र के विकास में सहयोग की उम्मीद जताई।
*सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम*
सांसद के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी। बुंडू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में तमाड़ थाना प्रभारी दुलाल कुमार महतो और पुलिस बल ने मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
राजनीतिक सफर गौरतलब है कि वैद्यनाथ राम हाल ही में झारखंड से राज्यसभा सांसद चुने गए हैं। वे इससे पहले विधायक और मंत्री के रूप में भी राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। सांसद बनने के बाद यह उनका पहला धार्मिक दौरा माना जा रहा है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
