• Tue. Mar 10th, 2026

डीसी से मिली चौपारण प्रमुख, विश्वकर्मा मंदिर में सार्वजनिक शौचालय निर्माण का किया मांग

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 24, 2022

 

चौपारण: प्रखण्ड प्रमुख पूर्णिमा देवी जनहित मुद्दों के साथ हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय से मुलाकात किया। डीसी कार्यालय हजारीबाग पहुँची चौपारण प्रमुख ने प्रखण्ड व अंचल कार्यालयों में हो रहे अनिमयितता पर प्रकाश डाला।

जय विश्वकर्मा समाज द्वारा मिले आवेदन के आलोक में चौपारण प्रमुख ने पाण्डेयबारा आरापगार स्थित ऐतिहासिक विश्वकर्मा मंदिर में सार्वजनिक शौचालय निर्माण का माँग किया। डीसी के लिखे आवेदन में प्रमुख ने कहा कि प्रत्येक वर्ष विश्वकर्मा मंदिर में सैकड़ों जोड़ो का विवाह व अन्य सर्वाजनिक कार्यक्रम होता है। मंदिर परिसर में एक भी शौचालय नही है जिससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं, खासकर महिलाओं को काफी परेशानियों का सामान करना पड़ता है।

मंदिर परिसर में एक सार्वजनिक शौचालय बनाने से सर्वजन को लाभ मिलेगा। शौचालय का रखरखाव मंदिर समिति के द्वारा किया जाएगा। प्रमुख ने कहा मेरे लिए जनहित मुद्दे सर्वपरि है। मैं हमेशा जनता के कार्यो के लिए तत्पर रहती हूँ। सर्वाजनिक शौचालय बनने के बाद विवाह भवन बनाने का मांग रखूंगी। केस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, किशोर राणा, मुकेश राणा, राजू राणा, किशोरी राणा आदि उपस्थित थे।।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *