• Thu. Sep 3rd, 2026

डीवीसी सीएसआर कोनार ने ग्रामीणों के बीच वितरित किया ब्लीचिंग पाउडर

admin's avatar

Byadmin

Sep 3, 2026
crescent ad

 

गोमिया –

गोमिया प्रखंड अंतर्गत बड़की चिदरी पंचायत के विभिन्न गांवों में डीवीसी कोनार परियोजना की ओर से सामाजिक जवाबदेही के तहत ग्रामीणों के बीच ब्लीचिंग पाउडर का वितरण किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता एवं जल स्रोतों की साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कोनार परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह के मार्गदर्शन में तथा सीएसआर प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में विस्थापित एवं सुदूरवर्ती गांवों में सीएसआर गतिविधियों को गति दी जा रही है। सीएसआर प्रभारी ने बताया कि कई ग्रामीण डीवीसी कार्यालय पहुंचकर भी ब्लीचिंग पाउडर प्राप्त करते हैं। वहीं, सुदूर पंचायतों के ग्रामीणों तक सुविधा पहुंचाने के लिए सीएसआर कर्मी स्वयं गांवों में जाकर ब्लीचिंग पाउडर वितरित कर रहे हैं।

इस दौरान सीएसआर कर्मी टेक लाल महतो एवं बिरजा गंजू ने ग्रामीणों को ब्लीचिंग पाउडर के उचित उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने कुएं के पानी को स्वच्छ रखने के लिए निर्धारित मात्रा में ही ब्लीचिंग पाउडर डालने तथा इसके इस्तेमाल में सावधानी बरतने की जानकारी दी।

जरकुंडा एवं छोटकी चिदरी सहित आसपास के ग्रामीणों ने डीवीसी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सुदूर गांवों तक पहुंचकर आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने से ग्रामीणों को काफी सुविधा मिल रही है। ग्रामीणों ने डीवीसी से भविष्य में भी इस तरह के जनोपयोगी कार्यक्रम जारी रखने की अपेक्षा जताई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *