• Tue. Sep 15th, 2026

डीवीसी कोनार परियोजना में हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ

admin's avatar

Byadmin

Sep 15, 2026
crescent ad

 

 

दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की कोनार परियोजना के सम्मेलन कक्ष में हिंदी दिवस के अवसर पर मंगलवार को हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ समारोहपूर्वक किया गया। 15 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले हिंदी पखवाड़े का उद्घाटन परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

 

इस अवसर पर परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़े की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिंदी भारत की राजभाषा होने के साथ-साथ देश की पहचान और गौरव से जुड़ी भाषा है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यालयीन कार्यों में अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करने का आह्वान किया।

 

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी यथासंभव कार्यालयीन कार्य हिंदी में करें तथा हस्ताक्षर में भी हिंदी का प्रयोग करें। राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

इस दौरान कार्यालय अधीक्षक राकेश कुमार ने हिंदी पखवाड़े के तहत आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पखवाड़े के दौरान अधिकारी एवं कर्मचारी विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। कार्यक्रमों का उद्देश्य कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के साथ राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता एवं सम्मान की भावना को मजबूत करना है।

 

उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राजभाषा हिंदी के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में वरीय प्रबंधक (विद्युत) विशाल यादव, प्रबंधक (विद्युत) गौतम कुमार, चंदन कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बी.एन. मंडल, प्रबंधक (मानव संसाधन) अंशुमान अनुतोष बी. एक्का, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एजाज अहमद, सीएसआर प्रभारी सुनील कुमार, जूनियर इंजीनियर (सिविल) राउत सोरेन, उच्च विद्यालय के प्राचार्य भरत किशोर महतो, मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश्वर कुमार रजक, राकेश कुमार भास्कर, अमन टोप्पो, दिनेश किस्कू, मुनेश्वर लाल, महेश प्रजापति सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

 

“हिंदी भारत की बिंदी है, इसे सँवारना हमारा कर्तव्य है।”


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *