• Thu. Feb 19th, 2026

डीपीएस में आयोजीत चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता सप्ताह का हुआ सफल समापन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 13, 2024

 

एंजेल्स हाई स्कूल परिवार द्वारा चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सप्ताह- 2023-24 का समापन मंगलवार को हुआ। शनिवार को डीपीएस स्कूल, शंकरपुर के मैदान में शुरू हुए इस प्रतियोगिता में लिटिल एंजल्स, एंजेल्स हाई स्कूल और डीपीएस स्कूल के कुल करीब 2000 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिदिन करीब 30 इवेंट्स आयोजित हुए। इस प्रतियोगिता में कक्षा पांचवी से कक्षा नवम तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया एवं अपने सराहनीय प्रयासों से जहां अपने हुनर का दम दिखाया वहीं उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान एवं मशाल प्रज्वलन से बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने की। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य एवं ड्रिल का शानदार प्रदर्शन किया गया। विभिन्न वर्गों के छात्र-छात्राओं के लिए उनकी योग्यता अनुसार अलग-अलग दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। कक्षा पांचवीं तक के छात्रों के लिए फन गेम भी रखे गए थे। स्कूल की निदेशिका निशा जायसवाल ने बताया की इस प्रतियोगिता द्वारा विद्यार्थियों में अनुशासन, सहयोग व खेल भावना का पाठ पढ़ाया गया। निदेशिका निशा जायसवाल एवं प्राचार्य पायल बंसल ने विद्यालय से जुड़े प्रत्येक सदस्यों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *