• Fri. Feb 27th, 2026

डीएवी पब्लिक स्कूल बरही में गणित दिवस का किया गया आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 22, 2022

 

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

डीएवी पब्लिक स्कूल बरही के प्रांगण में गणित दिवस का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने कहा कि इस दिवस का आयोजन महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिन के अवसर पर किया जाता है। इनका जन्म तमिलनाडु के इरोद नामक शहर में हुआ था। मंच का संचालन करते हुए राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि इनकी गणित की प्रतिभा अद्भुत थी। गणित के शिक्षक मुकेश कुमार, अमित चतुर्वेदी ने भी इनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन्होंने अपना संपूर्ण जीवन गणित के लिए लगा दिया था। प्राचार्य ए के सिंह ने कहा कि बच्चों को गणित से मित्रता कर लेनी चाहिए। इसके प्रति भय का वातावरण तो होना ही नहीं चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से भी आग्रह किया कि वह गणित को इस प्रकार से बताएं जिससे छात्र-छात्राओं में गणित के प्रति रुचि और भी बढ़ती जाए और वे आगे चलकर अपने जीवन में गणित ओलंपियाड जैसे कार्यक्रमों में भाग लेकर अपना अपने विद्यालय का और देश का नाम रोशन करें। गणित हमारे मनोविज्ञान को सही दिशा निर्देश देता है। इसके द्वारा दिमाग के सोचने की शक्ति का विकास होता है। साथ ही साथ यह हमारे अंदर तार्किक प्रक्रिया को विकसित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए सभी बच्चों से उन्होंने आग्रह किया कि वे अपने जीवन में गणित को अपनाकर अपने भविष्य को बेहतर दिशा प्रदान करें। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *