
संवाददाता : बरही

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में डीएवी पब्लिक स्कूल बरही के छात्रों ने बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, शतरंज, एथलेटिक्स (ऊंची कूद, रिले दौड़) और तीरंदाजी में अपना लोहा मनवाया। तीरंदाजी में हर्षिता एस ने चार स्वर्ण पदक प्राप्त कर नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। साथ ही विशाल साई ने तीरंदाजी में चार रजत पदक प्राप्त कर नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। ऊंची कूद में सुहानी और बॉक्सिंग में रोशनी कुमारी और मनीष रंजन ने रजत पदक प्राप्त कर नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। सफल प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने कहा कि जीत हमारे अंदर आगे बढ़ने की इच्छा को जगाता है परंतु हार हमें जीतने की कला सिखाता है। हमारी गलतियां ही हमें बेहतर करने के तरीके सिखाती हैं इसलिए हार से निराशा नहीं बल्कि सबक लेने की आवश्यकता है। अतः हम सभी को अपने जीवन में सतत प्रयास के द्वारा ही सफलता का राज मार्ग प्राप्त हो सकता है। उन्होंने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाती है। एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है इसलिए हमें अपने जीवन में किसी न किसी खेल को अवश्य शामिल करना चाहिए। उन्होंने सभी शिक्षकों का आह्वान किया कि हमें छात्र-छात्राओं के अंदर छुपे गुणों को तलाश कर उसे बेहतर दिशा दिखाने का सदैव प्रयत्न करना चाहिए। तभी जाकर हम शिक्षक सही मायने में शिक्षा को विद्यार्थियों के लिए प्रस्तुत कर पाएंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी इसी बात पर जोर दिया गया है कि छात्र-छात्राएं जिस क्षेत्र में बेहतर कर सकें उन्हें उसी और बढ़ावा देना चाहिए। जो उनके साथ साथ समाज और देश के हित में होगा। इस अवसर पर विद्यालय के खेल शिक्षक राजेश कुमार सिंह और रविंद्र कुमार पांडे के प्रयासों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए प्राचार्य ने कहा कि आप द्रोणाचार्य की भांति इन बच्चों के अंदर पांडवों का निर्माण करें। जो अपने जीवन में सत्य के पथ पर अग्रसर होते हुए अपनी कठिनाइयों का बेहतर तरीके से सामना कर सके। बच्चों की खेल में बेहतर भागीदारी हो इसके लिए विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी रही।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
