

अंतर्कथा प्रतिनिधि

पुटकी। पुटकी स्थित डीएम पब्लिक स्कूल परसिया का वार्षिकोत्सव सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि रेल एसपी मनोज स्वर्गियारी, विशिष्ट अतिथि अनमोल धवन, सीबीएसई के सिटी कॉर्डिनेटर डॉक्टर सरिता सिन्हा, विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज कुमार महतो ( मनी ), चेयर पर्सन सुजाता महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर गुंजन अरोरा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने विजय प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ, दहेज प्रथा एक अभिशाप है, अयोध्या राम मंदिर, ओल्ड जेनेरेशन, न्यू जेनेरेशन आदि थीम पर नृत्य, संगीत, लघु नाटक आदि की प्रस्तुति कर अतिथियों एवं अभिभावकों से खूब वाहबाही लुटी। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री महतो ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास ही विद्यालय परिवार का लक्ष्य है। विद्यालय के शैक्षणिक समन्वयक अबीर भट्टाचार्या ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह में धनबाद प्रखंड प्रमुख आरती देवी, उपप्रमुख मनीषा सिंह, चक्रधर महतो ,चमेली देवी, बिजय पासवान, लक्ष्मी देवी, गुड़िया देवी, दिपक महतो व अन्यमौजूद थें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
