
कटकमदाग प्रखंड के सलगा ग्राम के बिरहोर टंडा में मिनी आंगनबाड़ी का उद्घाटन निदेशक,जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नियाज अहमद , प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, कटकमदाग शालिनी खलखो एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति मे फीता काट कर किया गया। इस दौरान बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना द्वारा निर्मित गूडर बिरहोर,बिरु बिरहोर एवं देवरिया देवी का गृह प्रवेश भी विधिवत रूप से कराया गया। इस गृह प्रवेश समारोह के मौके पर बिरहोर परिवार के द्वारा ढोलक की थाप पर सांस्कृतिक गान एवं नृत्य पेश किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत अडरा के विभिन्न गांव में प्रधानमंत्री आवास एवं बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर आवास के तहत बन रहे मनोहर पूर्ति, अगनेश टुटी, शांति नाग, मार्शल रूंडा,मुक्तिधान एवम फिलिप नाग के निर्माणाधीन आवास का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा प्रखंड समन्वयक आवास एवं लाभुकों को जल्द से जल्द आवास पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान मनरेगा योजना के तहत क्रियान्वित आम बगवानी,वीर शहीद पोटो हो खेल मैदान, ट्रेंच निर्माण इत्यादि योजनाओं का भी निरीक्षण किया तथा सभी गांवों में कम से कम 5 योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने एवं समय पर मजदूरों को भुगतान करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर परियोजना पदाधिकारी प्रभात रंजन, जिला समन्वयक प्रशिक्षण,विजय कुमार साहू, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद इकराम एवं प्रखंड के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
