• Sat. Mar 7th, 2026

डायलिसिस के लिए संस्था ने उपलब्ध कराया रक्त l

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 23, 2024

 

धनबाद के जेपी हॉस्पिटल में ईलाजरत तिरपन वर्षीय मरीज निरंजन प्रसाद मोदी का दोनों किडनी ख़राब हो चुकी हैं जिसके कारण मरीज का हर महीने डायलिसिस कराने की आवश्यकता पड़ती है,

 

मरीज को अभी तत्काल एक यूनिट बी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता हैं उसके बाद ही डायलिसिस की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी l

उपरोक्त बातों को सामाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल के निरसा इकाई अध्यक्ष श्रवण दास ने संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दिपेश चौहान को दिया,

 

सूचना प्राप्त होते ही श्री चौहान ने श्रीनिवास ब्लड सेंटर धनबाद के इंचार्ज से बात कर मरीज के एक यूनिट बी पॉजिटिव रक्त प्रदान करने का आग्रह किया जिसे स्वीकार करते हुए ब्लड सेंटर द्वारा मरीज को रक्त प्रदान कर दी गई जिसके बाद मरीज का डायलिसिस हो पाना संभव हुआ l


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *