
अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -: लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत धीरा पंचायत के घोंघसा मे राम जानकी ठाकुरवाड़ी परिसर मे श्रीराम जानकी के स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठाशन के लिए गुरुवार को पांच दिवशीय श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमे हजारों के संख्या मे महिला,पुरुष बच्चे श्रद्धालु डीजे बेंड बाजे व दर्जनों घोड़े के शामिल थे। बता दे की कड़कड़ाती ठंड एवं पछुआ हवा होने के बावजूद भी कलश शोभा यात्रा में लगभग 551 से अधिक कुमारी कन्या एवं सुहागिन महिला ने भाग लिया।जिसमें राम जानकी मंदिर यज्ञ स्थल से लेकर नंगे पांव भूरहा नदी पहुंचे तथा वहां ब्राह्मणों आचार्य सूरजमनी द्वारा मंत्र उच्चारण कर जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे।उससे पूर्व कुमारी कन्या घोंघसा गांव मे हनुमान मंदिर, शिव मंदिर इत्यादि भ्रमण करते हुए राम जानकी ठाकुरबाड़ी पहुंचे। कलश लिए कुमारी कन्या सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु कुल 7 किलोमीटर तक इस ठंड में नंगे पांव पैदल यात्रा किया। श्रद्धालु अपने कलश में गंगाजल भरकर मंदिर परिसर पहुंचे आचार्य सूरजमानी पांडे एवं बाहर से आए सभी ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रो चारण के बीच सभी कलश को स्थापित कराया। बताते चले की कलश शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु हाथ में बजरंगबली का पताखा लिए डीजे के भक्ति धुन पर झूमते एवं जय श्री राम के नारे लगाते हुए नजर आए जिसे लगता है कि पूरे गांव जय श्री राम के भक्ति में गूंज उठा। मौके पर उपस्थित आचार्य सूर्यमनी पांडे ने कहा कि पांच दिवसीय श्री राम भैया का आयोजन किया गया है अयोध्या सहित बनारस से भी कई ब्राह्मण यज्ञ में अपना योगदान देने आए हैं। वृंदावन से पंडित रोशन पांडे, वाराणसी से राहुल पांडे, रवि रंजन पांडे, अभिषेक पांडे, द्वारा लगातार 5 दिन तक राम जानकी ठाकुरवाड़ी में कार्यक्रम चलता रहेगा। मौके पर उपस्थित पूर्व मुखिया सदानंद सिंह, पैक्स अध्यक्ष नरेश प्रसाद सिंह उर्फ नेपो सिंह, पूर्व सरपंच विनय सिंह, सरपंच गौरव कुमार,पूर्व भाजपा अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह,भाजपा नेता दीपक कुमार ,मनोज कुमार,एवं कुमारी कन्या एवं सुहागिन कन्या सहित समस्त ग्रामीण मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
