• Mon. Apr 6th, 2026

ट्रक लोडिंग पॉइंट पर प्रभावित व विस्थापित लोगों को रोजगार की मांग को लेकर, जनता मजदूर संघ कुंती गुट ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन.

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 6, 2024
crescent ad

 

 

 

झरिया: प्रभावित विस्थापित लोगों को प्राथमिकता देते हुए ट्रक लोडिंग कार्य में स्थानीय को बहाल करें, नहीं तो होगी आर पार की लड़ाई,रंगदारों की रंगदारी नहीं चलेगी।

 

उक्त बातें जनता मजदूर संघ कुंती गुट के शिवकुमार पासवान ने प्रदर्शन के दौरान कहा। बताते चलें कि लोदना एरिया 10 के कुजामा ऑउट सोर्सिंग परियोजना मे न्यु ट्रक लोडिंग पॉइंट का निर्माण हुआ है। जिसमें सभी अलग-अलग यूनियन के नेताओं ने अपने समर्थकों को रोजगार हेतु शक्ति प्रदर्शन कर प्रबंधन व प्रशासन को चुनौती देने का काम कर रहे हैं।

 

जिसके तहत मंगलवार को स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए रोजगार से जोड़ने को लेकर जनता मजदूर संघ कुन्ती गुट के शिव कुमार पासवान के नेतृत्व में कुजामा स्थित न्यू लोडिंग पॉइंट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

 

मौके पर श्री पासवान ने कहा कि सर्व प्रथम क्षेत्र के प्रभावित व विस्थापित लोगों को लोडिंग पॉइंट में प्राथमिकता देनी होगी, अगर ऐसा नहीं होता है तो आर पार की लड़ाई होगी। यहां पर किसी के भी रंगदारी नहीं चलेगी, अगर कोई रंगदार है तो सामने आये, हर तरह से उसके साथ सामना करने के लिए हमारे संघ के लोग व स्थानीय तैयार हैं। मौके पर शिव पासवान, महेश प्रसाद, बिनोद यादव, सुमेर सिह, राकेश पासवान, अनील सिंह, अनुज पासवान, अनीता मुर्मू, उर्मिला देवी, रेनु देवी, पिन्की देवी, रुबी देवी, रेखा देवी आदी लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *