• Sat. Mar 7th, 2026

ट्रक में 32 टन रखे कोयले को रिलीज करने का मामला,हाइकोर्ट ने धनबाद एसएसपी को अदालत में हाजिर होने कहा है

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 14, 2022

 

राँची। झारखण्ड हाईकोर्ट ने संतोषजनक शपथपत्र दाखिल न करने पर धनबाद के एसएसपी को 19 अक्तूबर को अदालत में हाजिर होने को कहा है।हाइकोर्ट में प्रार्थी राज चौहान की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस संजय प्रसाद की अदालत ने यह आदेश दिया।वहीं मामले में गुरुवार को सरायढ़ेला के थाना प्रभारी अवधेश कुमार यादव ने शपथपत्र दाखिल कर बताया कि जब्त ट्रक को रिलीज कर दिया गया है। उन्होंने ट्रक पर लदे कोयले को रिलीज किया गया है या नहीं यह नहीं बताया। इस पर कोर्ट ने कहा कि थाना प्रभारी से कोयला रिलीज करने की जानकारी मांगी गयी थी, लेकिन उन्होंने ट्रक के बारे में जानकारी दी। कोयले का उल्लेख ही नहीं किया है। थाना प्रभारी को चार अगस्त को शपथपत्र दाखिल करने को कहा गया था। लेकिन 23 सितंबर को इसे दाखिल किया। अदालत ने धनबाद के एसएसपी एवं थाना प्रभारी अ‌वधेश को कोर्ट में सशरीर पेश होने का निर्देश दिया।

बता दें मामला ट्रक में 32 टन रखे कोयले को रिलीज करने से जुड़ा है। दो मई 2012 को धनबाद में इसे अवैध बताकर पुलिस ने जब्त कर लिया था। इसमें सरायढ़ेला थाना में मामला दर्ज किया गया था। धनबाद के सीजेएम की अदालत ने 2 अप्रैल 2018 को प्रार्थी की रिहाई का आदेश दिया था। जिसके बाद प्रार्थी ने कोयला रिलीज के लिए कोर्ट में आवेदन दिया था। इसे धनबाद की निचली अदालत ने खारिज कर दिया था। इसके बाद प्रार्थी ने हाईकोर्ट में गुहार लगाई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *