
*धनबाद :* बिहार के रोहतास जिले की शिवसागर थाने की पुलिस ने भूली पुलिस के सहयोग से भूली ओपी क्षेत्र से हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. पकड़े गए आरोपी पंकज सिंह और अयूब खान ने धनबाद से नेपाल जा रहे कोयला लदे एक ट्रक के ड्राइवर अनिरुद्ध कुमार की हत्या कर अपने एक सहयोगी अनवर के माध्यम से डेहरी मंडी में कोयला बेचकर ट्रक को शिव सागर थाने के क्षेत्र के जीटी रोड पर छोड़कर फरार हो गए थे.

घटना 17 मार्च 2023 की है. घटना के बाद पंकज सिंह भूली पावर हाउस के समीप एवं अयूब खान ई ब्लॉक सेक्टर आठ में परिवार के साथ रह रहा था. शिव सागर थाने की पुलिस ने अनुसंधान के दौरान एक आरोपी अनवर को गाजीपुर के दिलदार नगर से गिरफ्तार किया था. उसी से इन दोनों आरोपियों के मोबाइल नंबर का पता लगाकर भूली ओपी पहुंची तथा थाना प्रभारी रोशन बाड़ा के सहयोग से दोनों आरोपियों के मोबाइल का लोकेशन को ट्रैक कर धर दबोचा.

पुलिस के मुताबिक धनसार कोलियरी से कोयला लोड होने के दौरान ट्रक के ड्राइवर से इन दोनों आरोपियों ने दोस्ती कर ली और उसके साथ ट्रक में बिहार जाने की बात कह कर बैठ गए.
डोभी चेकपोस्ट पार करने के बाद रास्ते में दोनों आरोपियों ने ड्राइवर को नशीला पदार्थ खिला कर बेहोश कर दिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.
हत्या करने के बाद आरोपियों ने अनवर के सहयोग से कोयले को डेहरी मंडी में बेच दिया और ट्रक को शिव सागर थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर छोड़ कर फरार हो गए थे. इसी दौरान उसी ट्रांसपोर्ट कंपनी का एक ट्रक धनबाद लौट रहा था. उसने गाड़ी को जीटी रोड पर खड़ा देख ट्रक के मालिक महेंद्र सिंह को खबर दी. ट्रक मालिक की सूचना पर शिवसागर पुलिस ने ट्रक को जब्त किया था, जिसमें ड्राइवर अनिरुद्ध का शव मिला था.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
