
*धनबाद :* टोटो चालकों के खिलाफ शनिवार को ट्रैफिक पुलिस ने तोबड़तोड़ कार्रवाई की। विभिन्न क्षेत्रों से कुल 30 ई रिक्शा (टोटो) को जब्त किया। किसी टोटो का चालक नाबालिग है तो किसी के कागजात अधूरे हैं।
कई चालकों के पास तो ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं मिला। सभी टोटो को जब्त कर ट्रैफिक थाने में रखा गया है।

दरअसल शुक्रवार को पुराना बाजार टेंपल रोड पर टोटो चालकों ने ट्रैफिक पुलिस के जवान की पिटाई कर दी थी। इसका वीडियो भी वायरल हो गया। घटना से क्षुब्ध ट्रैफिक पुलिस ने पूरे शहर में शनिवार को ताबड़तोड़ अभियान चलाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों टोटो चालकों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। हालांकि इसके बाद मामले को लेकर राजनीति गर्म हो गई। चैंबर और टोटो संघ आमने-सामने हो गया है। आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं।

*टोटो की रफ्तार के लिए टेंपल रोड में बनाया ब्रेकर*
टोटो चालकों के अतिक्रमण और टोटो की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए पुराना बाजार टेंपल रोड के स्थानीय लोगों ने ब्रेकर का जाल बना दिया। टेंपल रोड मोड़ से मासस कार्यालय तक सड़क पर कुल पांच स्पीड ब्रेकर बना दिए गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि हमें मालूम है कि आमलोगों को इससे परेशानी होगी, लेकिन हमारे पास टोटो के आतंक से बचने के लिए और कोई उपाय नहीं था। शनिवार को वहां लोगों ने बांस से घेराबंदी कर दी। इस कारण घटना दूसरे दिन सन्नाटा दिखा। कुछ टोटो चालक मासस कार्यालय के पास पार्किंग कर रखी थी।
गलत के खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए। टोटो संघ भी इसका समर्थन व सहयोग करता है, लेकिन जांच के नाम पर वैसे लोग जिनके पास पूरे कागजात हैं, उन्हें पूरे दिन थाने में बैठा कर प्रताड़ित करना उचित नहीं है। किसी एक-दो की गलती की सजा सभी को देना न्योयाचित नहीं है।
– संतोष कुशवाहा, ई रिक्शा टोटो संघ
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
